फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल कार्डं धारकों को नहीं मिला सूखा राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के दरनखाड़ सुकरौन टोला में अंत्योदय कार्ड धारक 12 लोग सूखा राहत सामाग्री से वंचित रह गए। बुधवार को कोटेदार के खिलाफ ब्लाक पर प्रदर्शन किया। चूंकि पर ब्लाक पर कर्मी हड़ताल पर थे। ऐसे में गांव के लोग चेतावनी देते हुए लौट गए।
विज्ञापन

रामेश्वर दयाराम, लाल बाबू, रमेश, दयाशकर, लक्ष्मी देवी, राम सुधार, कृष्ण मुरारी, पन्नेलाल, रामनरेश, विश्वनाथ, तुकाराम, दिलीप, शिवकुमारी का कहना है कि वह लोग बीस वर्षों से लाल राशन कार्ड धारक हैं। सरकार की हर सुविधा का लाभ उन लोगों को मिल रहा है। आरोप लगाया कि कोटेदार ने जान बूझकर उन लोगों को सुविधा से वंचित रखा है। कहा कि कुछ लोगों को पहले चक्र में सूखा राहत पैकेट दिया गया लेकिन दूसरे चरण में भगा दिया गया। बताया कि मामले की शिकायत उच्चधिकारियों से भी की गई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। चेतवनी देते हुए कहा कि अगर उन लोगों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह लोग कोटेदार के वहां तालाबंद कर ब्लाक पर आकर धरना देेंगे। वहीं दुद्धी एसडीएम विशाल यादव ने कहा कि अंत्योदय कार्ड होने के बाद भी सूखा राहत क्यों नहीं दिया जा रहा है, इस मामले की जानकारी अभी ले रहे हैं। अगर कार्ड है तो ऐसे लोगों को तत्काल सामग्री उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें