फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्यवन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस योजना के तहत जिले के 1.25 लाख लोगों का पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। बुधवार को ब्लाक वार जागरूकता अभियान चलाया गया। 30 अप्रैल को लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन

भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना एक अप्रैल लागू हो गई है। 2018 के बजट सत्र में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस योजना की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। इसके तहत आने वाले प्रत्येक परिवार को पांच लाख तक का कैश रहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार में इस योजना की समीक्षा की गई। जिसमें ब्लाक स्तर के अधिकारियों में खंड विकास अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इसी बैठक में संबधित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। जिला स्तरीय बैठक में तय हुआ कि 30 अप्रैल को ग्राम पंचायत वार बैठक होगी। उसी बैठक में प्रधान को दो प्रतियों में लाभार्थियों को सूची दी जाएगी। प्रधान बैठक में लाभार्थियों का नाम पढ़ेंगे और एक प्रति ग्राम पंचायत में चस्पा कर दी जाएगी जबकि दूसरी प्रति आशा को दे दी जाएगी। जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2011 में सामाजिक, आर्थिक गणना कराई थी। उसी गणना के आधार पर लाभार्थियों की सूची केंद्र सरकार ने तैयार कर भेजी है। योजना से सवा लाख लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। यह लोग पात्रता की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें