फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में वृद्घों की हो रही उपेक्षा का भावपूर्ण मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुकूट। नगर स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल का वार्षिक समारोह शनिवार की रात विद्यालय परिसर में संपन्न हो गया। इसमें बच्चों ने नृत्य और गीत का शानदार प्रदर्शन किया। नाटक के जरिए समाज में वृद्घों की हो रही उपेक्षा का मंचन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि फादर लुईस मर्सेन्हास वाइकर, जनरल ऑफ डायोसिस इलाहाबाद थे। मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर किरण जॉर्ज एवं प्रबंध संचालिका सिस्टर फेवियोला ने किया। कार्य का प्रारंभ मुख्य अतिथि एवं सिस्टर किरण द्वारा दीप प्रज्वलित कर, स्वागत नृत्य एवं स्वागत गीत गाकर हुआ। विभिन्न कार्यक्रमों के बीच बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। नृत्य के जरिए बच्चों ने अद्भुत कला कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा मंडल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों ने नाटक के जरिए समाज में हो रहे वृद्धों की उपेक्षा पर ऐसा भावपूर्ण मंचन प्रस्तुत किया कि लोग वृद्ध के बारे में सोचने को मजबूर हो गए। अंत में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन भाषण में स्कूल के कार्यक्रम तथा स्कूल के शिक्षक- शिक्षिकाओं की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य सिस्टर किरण ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। उन्होंने मुख्य अतिथि को स्कूल की तरफ से एक मोमेंटम भी स्मृति चिन्ह भेंट किया। अंत में राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें