सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकास नगर में शनिवार की रात्रि अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ जाने से कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। इसमें छह इन्वर्टर, 16 पंखा, एक आरओ मशीन जली है, जबकि दर्जनों बल्ब फ्यूज हुए हैं। गनीमत रही कि रात्रि के समय यह वाकया हुआ, अन्यथा टीवी, कंप्यूटर आदि भी जल जाते। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।
विकास नगर कॉलोनी में शनिवार की रात्रि को करीब तीन बजे बिजली अचानक गुल हो गई। दो मिनट बाद ही बिजली आई और हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे कई घरों के इन्वर्टर, पंखे, बल्ब, आरओ मशीन आदि जल गई। इसके अलावा बल्ब भी फ्यूज हो गए। विकास नगर कॉलोनी निवासी एसपी सिंह एडवोकेट का कहना है कि उनके कमरे में लगे चार पंखे जल गए। लड्डू का कहना है कि उनका इन्वर्टर और आरओ मशीन जल गई। लाला शर्मा का कहना है कि उनका इन्वर्टर और दो पंखे जल गए और चार बल्ब भी फ्यूज हो गए। रामचंद्र मिश्र एडवोकेट का कहना है कि उनके घर में लगे दो इन्वर्टर, दो पंखा जल गए, जबकि चार बल्ब भी फ्यूज हो गए हैं। निखिल पांडेय का कहना है कि उनके दो पंखा और एक इन्वर्टर जल गया। छोटू गुप्ता का कहना है कि उनका इर्न्वटर जल गया। रामदास का कहना है कि उनका दो पंखा जल गया। इसी प्रकार से राजेश कुमार, रामलखन, संतोष कुमार और शंकर का भी कहना है कि हाई वोल्टेज करंट की वजह से उनका भी एक-एक पंखा जल गया। इसके अलावा डीके मिश्रा, एसके पाठक, केएन सिंह, एमडी शुक्ल आदि के घरों में भी पंखे जल गए हैं, जबकि बल्ब फ्यूज हो गए हैं।