फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों राज्यों की सीमाएं 4

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पड़ोसी प्रदेशों में नक्सलियों की सुगबुगाहट देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ बार्डर 48 घंटे के लिए सील रहेगा। बार्डर पर सीआरपीएफ और पीएसी जवानों तैनात रहेगी।सोमवार की सुबह छह बजे से लेकर बुधवार सुबह तक बार्डर से गुजरने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग होगी।
विज्ञापन

बताते चले कि जिले से सटे छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में नक्सली कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चूंकि सोनभद्र जिले के कुछ हिस्से बार्डर को छूते हैं। ऐसे में पुलिस सतर्क रहती है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पिछले सप्ताह बिहार के भभुआ जिले के अधौरा जंगल में दर्जन भर से अधिक नक्सलियों ने बैठक कर रणनीति भी तैयार की है। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि 14 अगस्त की सुबह छह बजे से 16 अगस्त की सुबह छह बजे तक चारों राज्यों की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। जंगली रास्तों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसकी मॉनिटरिंग नक्सल एएसपी डॉ. अवधेश सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें