फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर अनुसंधान शाखा की टीम ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। विशेष अनुसंधान शाखा वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शनिवार को नगर क्षेत्र की कई फर्मों के कार्यालयों पर छापेमारी की। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारी शटर गिराकर फरार हो गए। छापेमारी असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर रविंद्र कुमार व वाणिज्य कर अधिकारी सुरेश प्रसाद की टीम ने की।
विज्ञापन

विशेष अनुसन्धान शाखा मिर्जापुर की टीम ने मनरेगा आपूर्ति में हुए टैक्स की चोरी को पकड़ने के लिए नगर के दो अपूर्तिकर्ता फर्मों की पड़ताल की। फर्म की पत्रावलियों को खंगाला। इसी क्रम में टीम ने नगर के चर्चित फर्म में छापेमारी की और फर्म के गोदाम में सामानों के स्टॉक रजिस्टर को भी लिया। फर्म से बाहर निकलने पर उनसे कार्रवाई के बाबत पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि अभी दो फर्मों की मनरेगा आपूर्ति में जांच की गयी है। उन फर्मों ने ब्लॉक में सामानों की तो आपूर्ति कर दी, लेकिन अपने सेल टैक्स के रिटर्न में दाखिल कम को दिखाया। उसी चोरी को पकड़ने के लिए यह कार्रवाई की गयी। हालांकि कितने टैक्स की चोरी की गयी, उसकी जानकारी नहीं दी गयी। उधर नगर में एसआईबी की छापे की बात सुनकर व्यापारियों ने अपनी शटर गिराकर भागने ही समझदारी समझी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें