फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रोजगार मेले में आनी थी 11 निजी कंपनी, आई सिर्फ चार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के प्रवासी श्रमिकों एवं बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। सेवायोजन विभाग के अनुसार रोजगार मेला में आने के लिए कुल 11 निजी कंपनियों ने हामी जताई थीं, मगर मंगलवार को आयोजित मेले में सिर्फ चार निजी कंपनी के ही प्रतिनिधि आए। मेले में 44 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि बड़ी कंपनियों के मेले में आने का सिर्फ दावा किया जाता है, मगर ये कंपनियां आती नहीं है। इसको लेकर युवाओं में नाराजगी भी है। सेवायोजन विभाग से जारी सूचना के अनुसार जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी में आयोजित रोजगार मेले में लगभग 100 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में निजी क्षेत्र की कुल चार कम्पनियां प्रतिभाग की। इन कंपनियों के द्वारा विभिन्न पदों पर कुल 44 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें