सोनभद्र। जन शिकायतों की सुनवाई और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को जिले के निकायों में समाधान दिवस संभव का आयोजन हुआ। इसमें सभी दस निकायों से 11 मामले आए। सबसे ज्यादा तीन मामले नगर पालिका क्षेत्र के रहे।
नगर पालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद व ईओ विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में तीनाें मामले प्रकाश व्यवस्था व सफाई से जुड़ी रहीं। चेयरमैन ने तत्काल संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों को मौके पर जाकर समाधान कराने का निर्देश दिया। जनता की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर जेई मनीष कुमार, सुजीत कुमार, बिमलेश कुमार, अजीत कुमार, आलोक आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, अनपरा में 2, रेणुकूट व डाला में एक-एक मामले आए। चोपन, ओबरा, पिपरी व दुद्धी में कोई शिकायतकर्ता नहीं आई।