फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन व्यय पर नियंत्रण रखे उड़नदस्ता टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) योगेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए गठित उड़नदस्ते की टीम के साथ समीक्षा बैठक किया। इसमें उन्होंने निर्देश दिया कि लोक सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने और निर्वाचन व्यय पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार उड़नदस्ते की टीमें आवंटित विधान सभा क्षेत्रों का जायजा लेकर संवेदनशील व संभावित प्रलोभन दिये जाने वाले बूथों, मजरों व मोहल्लों का चिन्हांकन करें और नियमित रूप से जॉच भी करें। जॉच रिपोर्ट रोजाना प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा के ई-मेल आईडी पर भेजें।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से कराने में उड़नदस्तों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, जो भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में चुनाव के क्षेत्रों में निर्वाचन व्यय पर प्रभावी नियंत्रण रखने में अपनी भूमिका निभाती है, जिससे गरीब व्यक्ति को कोई व्यक्ति प्रलोभन देकर न प्रभावित कर सकेगा और ना ही अपने धन-बल से मतदाता को प्रभावित कर सकेगा। भारत निर्वाचन आयोग पूरे तरीके से निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग कराने के लिए सभी स्तरों पर मुकम्मल व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि जिले में आठों उड़न दस्तों के साथ वीडियो रिकार्डिंग टीम रहेगी। सहायक रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय स्तर पर एक-एक यानी कुल चार वीडियो अवलोकन टीम भी रहेगी। उन्होंने कहा कि रोजाना की कार्यगुजारी की रिकार्डिंग की सीडी वीडियो अवलोकन टीम को मुहैया करायी जाय। उन्होंने कहा कि सुरक्षा अधिकारियों से संबंधित व्यवस्था के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी निर्वाचन के मोबाइल, ईंधन के लिए जिलापूर्ति अधिकारी के मोबाइल, विशेष परिस्थितियों में जिला कंट्रोल रूम के 9454417479 तथा निर्वाचन के प्रभारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417640 पर संपर्क करें। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार सिंह ने व्यय नियंत्रण संबंधी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें