अनपरा। मौसम व बिजली की मांग में कमी के कारण शनिवार को बिजली की डिमांड प्रदेश में 12855 मेगावाट रही। इस दौरान उत्पादन निगम अनपरा, हरदुआगंज, पारीछा सहित अन्य सभी इकाईयों से पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन किया जा रहा था।
अनपरा अ तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की तीनों इकाईयों से 537 मेगावाट, 500 मेगावाट की ब परियोजना की दोनों इकाईयों सेे 861 मेगावाट, 500 मेगावाट की द परियोजना परियोजना की दोनों इकाईयों से 942.5 मेगावाट, 600 मेगावाट की लैंको सी परियोजना की दोनों इकाईयों से 1017 मेगावाट, हरदुआगंज से 93.97 मेगावाट, हरदुआगंज द से 455 मेगावाट, ओबरा ब से 530 मेगावाट, परीछा अ से 92 मेगावाट, परीछा ब से 191.1 मेगावाट, परीछा सी से 455 मेगावाट अलखनंदा से 82 मेगावाट, बारा से 800 मेगावाट, रोजा-प्रथम से 546 मेगावाट, रोजा-द्वितीय से 546 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था। जबकि टांडा व मेजा की इकाईयों को बंद किया गया है।