फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव: अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रोजेक्टर के जरिए रूट चार्ट से लेकर अन्य जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिले में सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर पंचायत, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, सहायक व्यय प्रेक्षक, सभी लेखा टीम, सभी स्थायी निगरानी टीम, सभी उड़नदस्ता टीम, सभी वीडियो अवलोकन टीम, सभी वीडियो निगरानी टीम को प्रशिक्षित किया गया। इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से भलि-भॉति अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में उठाए गए सवालों का समाधान किया। व्यय संबंधी विस्तार से जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी ने दी। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा रूट चार्ट के अलावा अन्य आवश्यक जानकारी दी गई। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी व उनकी टीम द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से फिल्मांकन करके जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, सूचना विभाग के मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे। उधर, जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा सामान्य चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसके दृष्टिगत निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपादित करने के लिए जिले के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी के पूर्व अनुमति के बगैर मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें