फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर में 450 ग्रामीणों को दीं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। एनसीएल अमलोरी ने बृहस्पतिवार को कटौली और गड़हरा ग्राम पंचायतों में चिकित्सा शिविर लगाया गया। सीएसआर विभाग के महाप्रबंधक एस के गोमस्ता के देखरेख व सुरभि महिला समिति के सहयोग से कटौली और गड़हरा ग्राम पंचायतों में लगे शिविर में 450 में दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन

अमलोरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके तिरु, डॉ. प्रतिभा तिरु और डॉ. मानिंदर सिंह ने बताया कि जांच में महिलाओं में संतुलित खान-पान की कमी के चलते आयरन एवं कैल्शियम की कमी पाई गई। बच्चों में कृमि संक्रमण एवं मौसमी बीमारियां पाई गईं। चिकित्सा टीम ने गंभीर रूप से बीमार पाये गये ग्रामीणों को अमलोरी क्षेत्र चिकित्सालय में आकर आगे का इलाज कराने की सलाह दी। महिला मण्डल की अध्यक्षा नीरजा गोमस्ता ने ग्रामीणों को पौष्टिक आहार लेने, खाना खाने से पहले एवं बाद में हाथों को अच्छे से धोने और साफ पानी पीने के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें