बीजपुर। वर्तिका महिला मंडल द्वारा संचालित लिटिल किंगडम स्कूल का वार्षिकोत्सव एनटीपीसी रिहंद स्थित इंद्रधनुष प्रेक्षागृह में गुरुवार को मनाया गया।
मुख्य अतिथि रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी ने प्रज्ञा दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या व वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों के हुनर एवं अनुशासन के साथ दी गयी प्रस्तुति की सराहना की, बच्चों के चरित्र निर्माण में विशेष भूमिका के लिए शिक्षिकाओं तथा वर्तिका महिला मंडल के कार्यों की प्रशंसा की। बच्चों से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि ने तीस हजार के पुरस्कार की घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ किया गया।
लिटिल किंगडम वन के बच्चों ने वेलकम डांस, इंडियन, नानी तेरी मोरनी, स्पोर्ट्स, फैशन शो, सो सॉरी, पंजाबी भांगड़ा, मैरी क्रिसमस, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल चलें हम, प्लास्टिक छोड़ो डांस, यू आर माय पंपकिन, हाथी राजा, इंक्रेडिबल इंडिया पर नृत्य प्रस्तुति देकर लिटिल किंगडम 2 के बच्चों ने ऐसा समा बांधा कि दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। विद्यालय प्रबंधन समिति की महासचिव मोना सुधाकर ने वार्षिक प्रतिवेदन सबके समक्ष प्रस्तुत किया। संचालन बाल भवन तनिष्क राठौर व शुचि बंछोर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एम रमेश, एच पी श्रीवास्तव, महाबीर प्रसाद, जीसी चौकसे, रनदीप सिंह, अनित कुमार वार्ष्णेय, रश्मि चौकसे, माधवी रमेश, मधु श्रीवास्तव, आरती प्रसाद, देवा मित्रा सिंहारॉय, निर्मला यादव, आरती प्रसाद, नीलम राठौर, प्रतिभा सिंह व पुष्पा चंद, आशा शर्मा, श्रद्धा श्रीवास्तव, नीलम कश्यप, नेहा अग्रवाल, अनीता शर्मा, मैत्री मुखर्जी, अंजना, प्रतिमा, नेहा कश्यप, कविता, शशि, मधुलिका, नम्रता व कीर्ति आदि मौजूद थे।