फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के एक्सईएन का फूंका पुतला, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कार्य के दौरान बिजली करेंट से काल की गाल में समाने वाले लाइमैनों के आश्रितों को मुआवजा न दिए जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर बिजली विभाग के एक्सईएन का पुतला फूंका। जर्जर बिजली के तारों और खंभों को शीघ्र बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव मन्नू पांडेय ने कहा कि विस चुनाव के पूर्व भाजपा ने वादा किया था कि मेरी सरकार बनी तो जिले को बिजली कटौती से मुक्त कर दिया जाएगा। लेकिन जब से सूबे में भाजपा की सरकार बनी है तब से रोस्टर के अनुसार भी बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली कटौती से किसान, व्यापारी, छात्र, मजदूर परेशान है। बिजली विभाग की लापरवाही से आएदिन हादसे हो रहे है। चेतावनी देते हुए कहा कि चार दिनों के भीतर बिजली कटौती में सुधार नहीं हुआ तो बिजली विभाग में तालेबंदी की जाएगी। छात्र सभा के प्रदेश सचिव आनंद चौबे ने कहा जिले को बिजली कटौती से मुक्त नहीं किया गया कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। कहा कि खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने में 15 दिन लग जा रहा। अनुपम त्रिपाठी, जितेंद्र यादव, अमित कुशवाहा, दीपक कन्नौजिया, बच्चा चौबे, जगत पटेल ने कहा कि कार्य के दौरान बिजली की चपेट में आने से मृत सभी लाइनमैनों के आश्रितों को अविलंब उचित मुआवजा दिया जाए। आशीष यादव, रमेश यादव, बबलू केशरी, राजबिहारी, सर्वेश त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश मौर्य, अप्रित त्रिपाठी, हरिशंकर विश्वकर्मा, शिवम चौबे, रामप्रवेश प्रजापति, अनिल कुशवाहा, आनंद तिवारी, अभिजीत मिश्रा, महेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें