अनपरा । ऊर्जांचल में विभिन्न परियोजनाओं की भरमार होने के बावजूद प्रदूषण से निजात नहीं मिल रही है। हकीकत यह है कि इन परियोजनाओं द्वारा पर्यावरण बचाने के लिये हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे है।
पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में दो दिन से पहले एनजीओ सर्वहित संस्था सिंगरौली ने पेड़ बचाने एवं लगाने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। चार जून की सुबह सात बजे नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय से मेन रोड होते हुए मल्हार पार्क बैढन तक रैली भी निकाली गई। जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, अवनीश दूबे, नंदगोपाल, प्रदीप शाह, पर्यावरण विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे। हैरत की बात यह है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर माह परियोजनाओं द्वारा लाखों रुपये खर्च किया जा रहा है, बावजूद इसके प्रदूषण कम नहीं हो रहा है।