फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शनिवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने म्योरपुर हवाई पट्टी का हाल जाना। उन्होंने सुविधाओं को लेकर स्थिति का जायजा लिया। आठ सदस्यीय टीम ने पूरे एयरपोर्ट को बारीकी से देखा और सुविधाओं के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ज्वाइंट जीएम कम्युनिकेशन एंड एरिगेशन राजेश सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने बारीकी से हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। शनिवार को आई टीम ने रनवे के अलावा हवाई पट्टी के आसपास घरों और रनवे, बाउंड्री वाल, अंदर की बिल्डिंग, पानी की सुविधा, यात्रियों के बैठने के लिए स्थान व हवाई जहाज के आने और जाने समेत पार्किंग के लिए जगह की उपलब्धता की भी पड़ताल की। टीम के नेतृत्वकर्ता राजेश सिन्हा ने कहा कि वे संचार, विद्युत, फायर, एटीसी, सिविल, रन-वे व स्ट्रक्चर के बारे में सूचनाएं एकत्र कर इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे। सुविधाएं बढ़ने के बाद ही उड़ान शुरू की जा सकती हैं। एयरपोर्ट के आसपास पहाड़ी नहीं होनी चाहिए। यहां पेड़ों की संख्या ज्यादा है। एयरपोर्ट के आसपास आबादी वाली जगह भी बहुत ज्यादा है। बहुत सारे घर एयरपोर्ट के आसपास ही बने हुए हैं, इन सब को हटाना पड़ेगा। एयरपोर्ट के बाउंड्री के दोनों तरफ सड़क गई हुई है, जो सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है। टीम के सदस्यों ने कहा कि यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है, इसके लिए काफी प्रयास करना होगा, तब जाकर कुछ सफलता मिलेगी। टीम के लोगों ने सरकारी विभागों के अफसरों के मौके पर न रहने को लेकर चिंता व्यक्त की। टीम के साथ तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, लेखपाल सुरेंद्रनाथ पाठक, कुद्दूस, नजीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें