फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने दुद्धी जिला बनाने के लिए आवाज की बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। वकीलों ने शनिवार को दुद्धी को जिला बनाने के लिए आवाज बुलंद की। दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए चुनावी सभाओं में राजनेताओं के द्वारा दुद्धी को जिला बनाने का वादा खोखला बताकर जमकर कोसा।
विज्ञापन

बार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। इसके बावजूद भी सोन नदी के दक्षिण का क्षेत्र अभी भी विकास से अछूता है, क्योंकि तहसील दुद्धी के पूर्वी-पश्चिम एवं दक्षिणी सीमा पर स्थित ग्रामों से जनपद सोनभद्र का मुख्यालय राबर्ट्सगंज औसतन 150 किमी दूर स्थित है। दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सर्वाधिक राजस्व देने वाले नक्सल प्रभावित, आदिवासी बाहुल्य, अति पिछड़े क्षेत्र के लोगों को सुलभ एवं सस्ता न्याय दिलाने के लिए पृथक जिला दुद्धी जरूरी है। दिनेश अग्रहरि, प्रेमचंद यादव, रामपाल जौहरी, कुलभूषण, शन्नो बानो, रामदुलारे, संतोष कुमार, आईजेड खान, पवन दुबे, आशीष गुप्ता, हरनाम सिंह, मनोज मिश्रा, वरुणोदय जौहरी, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें