फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से ठिठुरते रहे लोग, नहीं जले अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कड़ाके के ठंड का असर जिले में बढ़ता जा रहा है। पारा गिरने की वजह से गलन में तेजी से वृद्धि हुई है। गरीब ठंड में ठिठुर कर किसी तरह रात गुजार रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि पिछले वर्ष दिसंबर के प्रथम सप्ताह में सावर्जनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी गई थी।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 25.04, न्यूनतम 07.06 रहा। लगातार तापमान में आ रही गिरावट से ठंड ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया है। गलन तेज होने से लोग बेहाल रहे। शाम को ही लोग अपने-अपने घरों में दूबकने लगे थे। शहर और ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने से गरीब तबके लोग बेहाल हो गए है। ठंड में ठिठूर कर गरीब किसी तरह से रात गुजार रहे है। ठंड से असहाय, गरीबों को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव तक का प्रबंध नहीं किया गया है। जबकि पिछले सप्ताह ही एडीएम ने नगर पालिका राबर्ट्र्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, घोरावल, ओबरा, चोपन, रेणुकूट, पिपरी और दुद्धी के ईओ चौक, बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने और आवश्यकता पड़ने पर रैन बसेरा खोलने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके जिले की इकलौती नगर पालिका क्षेत्र में अलाव नहीं जल रहा है। रिक्सा चालक, राहगीर समेत अन्य लोग ठंड से बेहाल रहे। वहीं जनप्रतिनिधि और समाजसेवी संगठन भी गरीबों की सुरक्षा के लिए अलाव जलाने को लेकर पहल नहीं कर रहे हैं। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि निर्देश देने के बाद भी अलाव न जलवाने वाले ईओ को लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें