सोनभद्र। राबर्ट्सगंज हाइडिल ग्राउंड पर चल रहे सोन कप में रविवार को सोनभद्र इलेवन एवं हिंडाल्को टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सोनभद्र इलेवन की टीम 22 रनों से हिंडाल्को को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। कलकत्ता एवं लक्ष्मी मेडिकल वाराणसी के बीच सोमवार को मुकाबला होगा।
टास जीतकर सोनभद्र इलेवन के कप्तान राम सिंह ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ओपनर संतोष ने 22 रनों की पारी खेली। सुनील सिंह ने 18 रन एवं श्रीराम सिंह ने 17 रनों का योगदान दिया। इस प्रकार से सोनभद्र इलेवन की टीम ने 105 रन का स्कोर खड़ा किया। हिंडाल्को के कप्तान जीएन सिंह ने 15 रन देकर दो विकेट लिए। स्पीनर उमर ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी हिंडाल्को की टीम निर्धारित 16 ओवर में महज 83 रन ही बना सकी। इस प्रकार से सोनभद्र इलेवन की टीम 22 रन से विजयी रही। सुनील सिंह को पूर्व नपा चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया। अंपायर मनीष एवं डिंपू रहे। स्कोरर काशीनाथ तथा कमेंटेटर अमित पांडेय रहे।