फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच गए तो दूकानों से नहीं मिलेगा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खुले में शौच जाने वालों का सामाजिक बहिष्कार शुरू हो गया है। अब सदर ब्लॉक के बछौंधा गांव (नई बाजार) के दूकानदारों ने खुले में शौच जाने वालों को अपनी दूकान से किसी तरह का सामान न दिये जाने की चेतावनी दी है। इसके लिए दूकानदारों ने अपनी दूकानों पर नोटिस भी चस्पा किया है। इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि जो बाहर शौच के लिए जाएगा, उसको मेरी दूकान से कोई भी सामान नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत खुले में शौच से मुक्ति अभियान ने पूरी तरह से सामाजिक आंदोलन का रूख अख्तियार कर लिया है। इसकी शुरूआत खुले में शौच जाने पर जुर्माना की प्रक्रिया से शुरू हुई और अब बात दूकानों से सामान तक न दिये जाने तक पहुंच गई है। सदर ब्लॉक का बछौंधा गांव (नई बाजार) छोटे कस्बे के रूप में विकसित है। राबर्ट्सगंज से चतरा-नगवां की ओर जाने पर गांव में मुख्य सड़क के किनारे से लेकर गांव के कई हिस्सों में दूकानें हैं। इन दूकानदारों ने तय किया है कि वे अब ऐसे किसी भी शख्स को अपनी दूकान से सामान नहीं देेंगे जो खुले में शौच जाता होगा। गांव के दूकानदार अखिलेश गुप्ता, गुलाम मोहम्मद, हिफाजत अली, अकबर अली, सुधीर मौर्या, सुशील कुमार, संदीप कुमार मोदनवाल आदि ने अपनी दूकानों पर नोटिस चस्पा किया है। दूकानदारों ने इसके लिए गांव की निगरानी समिति के सदस्यों से तालमेल किया है ताकि ऐसे लोगों के बारे में जानकारी लेकर उनका बहिष्कार किया जा सके। एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह का कहना है कि गांव के दूकानदारों ने स्वत: ही इस तरह का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें