फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठपुतली देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजे गए राजा बलदेव दास बिड़ला विद्यालय सोनघाटी सलखन के प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ल के सम्मान में शनिवार को राबर्ट्सगंज में कार्यक्रम आयोजन हुआ। विंध्य संस्कृति शोध समिति के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में शुक्ल को कठपुतली देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निदेशक साहित्यकार अजय शेखर ने कहा कि शुक्ल को सम्मान मिलने से जिले का कला और शिक्षा जगत के लिए गौरव की बात है। पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि शुक्ल ने कठपुतली के माध्यम से छात्र छात्राओं को शिक्षित कर एक कलाकार एवं शिक्षक होने का दायित्व पूरा किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय और संस्थापक दीपक कुमार केसरवानी जबकि संचालन अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण राय ने किया। शुक्ल को अंग वस्त्र, प्रशस्तिपत्र दिया गया। इस मौके पर सुशील राही, कमलेश चौबे, राधेश्याम बंका, हर्षवर्धन, तृप्ति, प्रतिमा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें