फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आग से 10 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र में आग लगने से जलती गेहूं की फसल।
विज्ञापन
करमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव में सोमवार की दोपहर में करीब पौने एक बजे अचानक गेहूं की तैयार फसल में आग लग गई। आग लगने से चार किसानों का करीब 10 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव के किसान अब्दुल जब्बार खान ने बताया कि उनके खेत के दूसरे गाटा में हार्वेस्टिंग की जा रही थी। अचानक आग लगने की पड़ोसी खेत के किसानों से प्राप्त हुई।
विज्ञापन

बिजली निगम केे जेई से कई बार बात करने का प्रयास किया गया, मगर जेई का फोन नहीं उठा। यदि जेई का फोन उठा होता तो कुछ गेहूं की फसल को बोरिंग के पानी से बचाया जा सकता था।
पूर्वा हवा आग में घी का काम करती रही। इससे गांव के किसान अब्दुल जब्बार खान का छह बीघा, नरेश यादव का एक बीघा, दिनेश यादव का डेढ़ बीघा, गोविंद यादव का डेढ़ बीघा खेत में लगा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने की सूचना पर 112 नंबर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

लोगों के कड़ी मशक्कत केे बाद आग बुझाया गया। पीड़ित किसानों का कहना है कि घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी है। सभी ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें