फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के बेटे ने युवती से किया बलात्कार

Fri, 29 Nov 2013 08:17 PM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मझोला के रसूलपुर गांव में एक 19 साल की युवती के साथ सिपाही के बेटे ने बलात्कार किया। युवती अपने छोटे भाई-बहन के साथ थी। मां-बाप किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटने पर बच्चों ने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन


इसके अगले दिन परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

युवती के पिता पेशे से किसान हैं। वह पास ही एक इंटर कालेज में पढ़ाई करती है। बुधवार को मां-बाप रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने गए थे। युवती भाई-बहन के साथ सो रही थी।

आरोप है कि रात 12 बजे अचानक पड़ोस में रहने वाला युवक योगेंद्र पुत्र किशनस्वरूप दीवार फांदकर अंदर घुसा। मुंह दबाकर उसे बाहर ले आया।

इसके बाद हाथ पैर बांध दिए और बलात्कार किया। छोटे भाई बहन के आने पर आरोपी तीनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

सुबह मां-बाप के लौटने पर बच्चों ने पूरी घटना बताई। तब मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचक ने बताया कि आरोपी योगेंद्र के पिता अमरोहा के सैदनगली थाने में तैनात है।
विज्ञापन


सूचना पर किशनस्वरूप भी पहुंचे। उधर, गांव में कुछ लोगों ने दोनों के प्रेम प्रसंग की भी बात कही।

शादी के जरिए समझौते की कोशिश
वारदात के बाद गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की भी कोशिश की। एक ही बिरादरी का मामला होने के चलते लड़की पक्ष पर आरोपी से बेटी की शादी कराने का भी दबाव डाला गया।
विज्ञापन


लेकिन युवती की मां टस से मस नहीं हुई। मां ने कहा कि वह आरोपी को माफ नहीं करेगी। घटना से पूरे गांव में खलबली मची रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें