फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में वसूली के आरोप में सिपाही निलंबित, रुपये गिनने का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

Fri, 08 May 2020 07:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने अवैध वसूली करने के आरोप में ओबरा थाने में तैनात सिपाही प्रदीप राय को निलंबित कर दिया। बृहस्पतिवार की रात सिपाही के रुपये गिनने का वीडियो वायरल हुआ था। ओबरा सीओ भाष्कर वर्मा की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन में जिला प्रशासन ने कुछ शर्तों के अनुुसार दुकानों को खोलने, ट्रकों और बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। अभी वाहनों का पूर्ण रूप से संचालन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन ओबरा थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने इंट्री शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को सिपाही का इंट्री के नाम पर पैसा लेने का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आते ही ओबरा सीओ ने जांच शुरू कर दी।

जांच में सीओ ने प्रथम दृष्टया सिपाही को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट एसपी को सौंपी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने आरोपी सिपाही प्रदीप राय को निलंबित कर दिया। सीओ भाष्कर वर्मा ने कहा कि जांच के दौरान सिपाही प्रदीप राय के एक व्यक्ति से रुपये लेने की पुष्टि हुई है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें