फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बस पलटने से हुई 6 की मौत

Wed, 04 Jun 2014 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साकार विश्व हरि बाबा के सत्संग में शामिल होने एटा के अलीगंज जा रहे अनुयायियों की बस के सोमवार रात अलीगढ़ में अकराबाद मोड़ पर पलटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन लोग घायल हो गए। सभी अनुयायी खुर्जा के थे।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और मदद को दौड़ी पब्लिक व पुलिस ने घायलों को अस्पताल के लिए भिजवाया। इस दौरान सीएचसी अकराबाद पर डॉक्टर के न होने के कारण हंगामी स्थिति बनी। पुलिस के मुताबिस बस का ड्राइवर शराब के नशे में धुत था।

सत्संग में शामिल होने जा रहे थे लोग

एटा जनपद के अलीगंज कस्बे में मंगलवार को साकार विश्व हरि बाबा का सत्संग था। इस सत्संग में शामिल होने के लिए खुर्जा देहात इलाके से तीन बसों में अनुयायी सवार होकर चले। रास्ते में एक बस खराब हो गई तो उसकी सवारियां दूसरी बस यूपी 14 टी 9050 में सवार हो गईं।

इस कारण बस खचाखच भरी थी और कुछ नौजवान छत पर भी सवार थे। बस रात करीब ढाई बजे जैसे ही कस्बा अकराबाद के मोड़ पर पहुंची, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क सहारे गड्ढे में पलट गई। इसके चलते बस के नीचे एक दर्जन यात्री दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर आनन-फानन हरकत में आई पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया और सरकारी एंबुलेंस न होने के कारण निजी वाहनों से घायलों को पहले सीएचसी और वहां से जिला अस्पताल भिजवाया। मगर तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी और दो घायलों ने सुबह होते-होते दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ड्राइवर ने पी रखी थी शराब

मृतकों की शिनाख्त रवेंद्र (60) पुत्र होतीलाल निवासी शाहपुर नीवरी देहली गेट हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी कालीकुंज खुर्जा, प्रदीप (35) पुत्र बालकिशन, त्रिलोकी (36) पुत्र किशनलाल निवासीगण बाजीदपुर खुर्जा, रवि (20) पुत्र रन सिंह निवासी किला नीवरी खुर्जा, नेम सिंह फौजी (45) पुत्र कुंवरपाल निवासी नगला शेरपुर अरनियां, यतीश (35) पुत्र ताराचंद्र निवासी भूजा खेड़ा खुर्जा के रूप में हुई है।

इसके अलावा मृत रवेंद्र की 16 वर्षीय बेटी मीना व बंटू निवासी बाजीदपुर की हालत नाजुक बनी हुई है। एसओ अकराबाद के अनुसार दुर्घटना की वजह ड्राइवर के शराब के नशे में होना माना गया है, क्योंकि खुद सवारियों ने यह बात बताई और क्रेन द्वारा बस हटाने पर बस के नीचे से शराब की बोतल भी मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें