फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Fri, 30 Jan 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अटरिया के विशेसुरपुर गांव निवासी सोनू (27) का शव बृहस्पतिवार सुबह छावन गांव के निकट पेड़ से लटका मिला। सोनू मंगलवार को खैराबाद के मंसूरपुर गांव में रिश्तेदारी में गए थे। बुधवार शाम परिजनों से फोन पर बात करने के बाद वह वापस घर के लिए निकले थे, लेकिन काफी देर बाद भी नहीं पहुंचे। फोन भी स्विच ऑफ हो गया तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने छावन गांव स्थित आम के बाग में पेड़ से सोनू का शव फंदे से लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतरवाया और घटनास्थल की जांच की। घटनास्थल के पास सोनू की बाइक खड़ी मिली। बाइक के पास में चूहे मारने वाली दवा के तीन पैकेट भी पड़े थे।
शव के पास में पानी की एक बोतल भी मिली है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि देर रात तीन बजे परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें