फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेज गति से वाहन चलाने पर 50 वाहनों का चालान

Fri, 30 Jan 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 150 से अधिक वाहनों के कागजात की जांच हुई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। विशेष रूप से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चल रहे 50 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी के निर्देश पर यात्री कर अधिकारी एमए आब्दीन की अगुवाई में जिले के प्रमुख मार्गों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि अत्याधुनिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए वाहनों की गति की जांच की गई। ओवर स्पीड पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग द्वारा स्पीड गन एवं रडार गन से युक्त वाहन का उपयोग किया गया, जिससे तेज गति से चल रहे वाहनों की सटीक पहचान की जा सके।
150 से अधिक वाहनों के प्रपत्रों की गहनता से जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चल रहे 50 वाहनों के चालान काटे गए। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि तेज रफ्तार वाहनों का संचालन सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए वाहन चलाने, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों के पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें