फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Fri, 06 Mar 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जांच करते पुलिस अ​धिकारी।
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर के आलमपुर गांव के मजरा दहेलिया निवासी पंकज (35) का शव एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार पारिवारिक कलह के बाद युवक के खुदकुशी करने की आशंका है। हालांकि परिजनाें ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन


दहेलिया गांव के कुछ लोगों ने शुक्रवार सुबह बाग में एक पेड़ की डाल में रस्सी के फंदे के सहारे पंकज का शव लटका देखा। उनकी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। ग्रामीणों ने बताया कि पंकज नशे का आदी था। अक्सर नशे की हालत में परिजनों से विवाद होता था। थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर आशीष तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नशे के लिए बेच दी सारी जमीन
परिजनों के अनुसार पंकज अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह शराब का आदी था। नशे की लत के कारण पंकज ने अपने हिस्से की लगभग सारी जमीन पहले ही बेच दी थी। पंकज विवाहित थे। उनके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें