फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नहर के पास मिली युवक की बाइक, कूदने की आशंका

Wed, 29 Apr 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। शहर में रहने वाला एक युवक कस्बे में स्थित अपनी ससुराल में जाकर मंगलवार को लापता हो गया। ददुवापुर गांव के पास निकली शारदा सहायक नहर के समीप उसकी बाइक खड़ी मिली। परिजनों ने युवक के नहर में छलांग लगाने की आशंका जताई है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शहर के शेख सरांय निवासी अताउर्रहमान के अनुसार उसके भाई अरकनूर रहमान (24) का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। लहरपुर के मोहल्ला पटकी टोला निवासी युवती के साथ उनके भाई ने कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि विवाह के बाद उसकी पत्नी व ससुरालीजन अरकनूर से रुपये ले रहे थे। बीते तीन दिनों से लगातार युवक को धमकी भी मिल रही थी।

अरकनूर की पत्नी ने फोन कर उसे अपने मायके बुलाया था। मंगलवार को उसकी पत्नी ने अताउर्रहमान को फोन करके जानकारी दी कि अरकनूर ने नहर में छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद था। बाइक नहर के किनारे खड़ी मिली है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें