फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ अमरनाथ गया युवक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थाना रेउसा क्षेत्र से पांच दिन पहले एक युवक अमरनाथ यात्रा के लिए गया था। बादल फटने के हादसे के बाद यहां पर उसके परिजन चिंतित हो गए। हालांकि संपर्क होने के बाद उसने स्वयं को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है।
विज्ञापन

थाना रेउसा इलाके के गांव रंडाकोडर निवासी आशुतोष अपने दोस्तों के साथ बीती 4 जुलाई को अमरनाथ यात्रा पर निकले थे। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि गुरुवार को वह बालटाल पहुंचे थे। इसी दौरान बादल फटने की घटना हुई। वह बालटाल में सुरक्षित है। वह अपने दोस्तों के साथ मौजूद है।
सुरक्षा टीम ने उनको शुक्रवार की सुबह जम्मू तक पहुंचाने की बात कही है। फिलहाल उनके पास खाने पीने की कोई दिक्कत नहीं है। बालटाल में जो लोग उनके साथ मौजूद हैं, वह भी सुरक्षित हैं। पहाड़ पर फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू टीम बचाने का प्रयास कर रही है। उनके साथ जो लोग मौजूद हैं। पहले उनको भी खतरे का अहसास हो रहा था। लेकिन रेस्क्यू टीम ने उनको सुरक्षित होने का आश्वासन दिया है। इसके बाद में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें