फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मतदाता बनने के लिए युवा करें ऑनलाइन आवेदन

Sat, 23 Aug 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत मतदाता सूची में नाम अंकित कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। युवा इसका फायदा उठाएं। ऐसे युवक और युवती जिनकी उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 साल पूरी हो गई है, वह मतदाता बन सकते हैं। इसके लिए वह 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 22 सितंबर तक जितने भी आवेदन ऑनलाइन होंगे, उनकी जांच 23 से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे।
विज्ञापन


पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। मतदान केंद्रवार नियुक्त किए गए बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे कर गणना कार्ड बना रहे हैं। ग्रामीण मतदाता इसका लाभ उठाएं और मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने में सहयोग करें।
जिले की 1588 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा, जिससे सभी पात्र मतदाता पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। 1893 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा। इसके लिए हर केंद्र पर एक बीएलओ तैनात किया गया है। 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। गणना कार्ड तीन प्रतियों में बनेगा। इसकी एक प्रति जिस घर का सर्वे किया जाएगा, उसके मुखिया को दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदनों की जांच बीएलओ 23 से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे।
विज्ञापन

अनंतिम मतदाता सूची का पांच दिसंबर को होगा प्रकाशन
बीएलओ परिवर्धन, विलोपन, संशोधन संबंधी सूची तैयार करेंगे। अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पांच दिसंबर को किया जाएगा। इसका निरीक्षण छह से 12 दिसंबर तक किया जा सकता है। इसी अवधि में दावा और आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इनका निस्तारण 13 से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। 15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं निकाय वीएल भार्गव ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें