फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बिसवां चौराहे पर स्थित पुलिस पिकेट के पास एक युवक संदिग्ध हालात में बेहोश पड़ा मिला। राहगीर ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी भेजवाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सिधौली कस्बे के बिसवां चौराहे पर पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर 35 वर्षीय अज्ञात युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश पड़ा मिला। जानकारी होने पर राहगीर विनोद कुमार ने एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से उसे सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
खबर पाकर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हुई। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

युवक का खेत में मिला शव
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बकरी चराने गये युवक का शव सोमवार को एक खेत में संदिग्ध हालात में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का किसी पर आरोप नहीं है।
पिसावां थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी अखिलेश (26) पुत्र सुरेश रविवार दोपहर बाद अपने खेतों की तरफ बकरी चराने गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। उसकी बकरी स्वयं घर आ गई थी। तलाश करने पर अखिलेश का शव मढ़िया गांव जाने वाले मार्ग पर एक खेत में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
परिवार के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव में किसी तरह के चोट के निशान आदि नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया, हार्ट अटैक या कोई जहरीले कीड़े के काटने मृत्यु हो सकती है। उनका कहना है कि फिलहाल परिजनों का कोई आरोप नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थित स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें