इमलिया सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र स्थित एक ठेके पर शनिवार को शराब पी रहा एक युवक अचानक बेहोश होकर गिर गया। आसपास के लोगों से खबर पाकर मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती, युवक की सांसें थम चुकी थीं।
काजी कमालपुर चौराहे पर हरगांव-महोली मार्ग पर देसी शराब की दुकान है। बंडिया निवासी कमलेश (27) शुक्रवार से ही लगातार ठेके से शराब खरीद कर पी रहा था। शनिवार सुबह होते ही युवक फिर से ठेके पर पहुंचकर शराब पीने लगा।
दोपहर बाद अचानक दुकान के सामने ही वह बेहोश होकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। करीब दो घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंच सकी लेकिन तब तक युवक की सांसें थम चुकी थीं। थानाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शराब की लत से परेशान थी पत्नी
ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक का कोई परिजन नहीं है। शराब की लत से तंग आकर उसकी पत्नी काफी समय पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी है। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है।
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद