फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 14 Apr 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव इलाके में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरैया गांव निवासी नारायन गौतम (45) कई महीनों से बाहर रहकर काम कर रहे थे। हाल ही में वह परिवार में आयोजित एक बौद्ध कथा में शामिल होने घर आए थे। 10 अप्रैल को कथा समाप्त होने के बाद वह अगले दिन पत्नी, साले और साढू के साथ सदरपुर के बखरिया गांव स्थित ससुराल चले गए थे।

वहां मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात उन्हें काम के लिए वहां ले जाया गया था। रविवार रात ससुराल पक्ष के लोग नारायन गौतम का शव लेकर गांव पहुंचे। नारायन के भाई महेश्वर ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हत्या कर शव को छिपाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।


-
भवन निर्माण के समय मौत की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार नारायन गौतम अक्सर अपनी ससुराल में ही रहते थे। वहां भवन निर्माण के काम में वह भी अपना योगदान दे रहे थे। वहां उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। परिजन उनको लेकर स्थानीय अस्पताल भी पहुंचे थे। हालांकि नारायन के पैर में कुछ खरोंच जैसे निशान पाए गए हैं। नारायन के नाम पर चार बीघा खेती होना बताया जा रहा है। घटना के बाद थानगांव पुलिस सदरपुर स्थित घटनास्थल पर भी जांच करने गई थी। ग्रामीणों के अनुसार नारायन की यह दूसरी ससुराल है। इससे पूर्व कहीं और विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें