फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ई रिक्शा पलटने से शिक्षिका की मौत, एक जख्मी

Tue, 14 Apr 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य। इलाके के ग्यावर मार्ग पर सोमवार को ई रिक्शा पलटने से एक निजी कॉलेज की शिक्षिका की मौत हो गई। उनके साथ मौजूद दूसरी शिक्षिका बुरी तरह से जख्मी हो गई हैं। मृतका के पति मिश्रिख नगर पालिका के सभासद हैं।
विज्ञापन


मिश्रिख के सीताकुंड निवासी सुनैना नंदा (32), मोहल्ले की ही दीपिका (38) के साथ ई रिक्शा से घर जा रही थीं। व्यासगद्दी मोड़ से पहले ई रिक्शा अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में दोनों महिलाएं चोटिल हो गईं। पुलिस ने दोनों को पीएचसी नैमिषारण्य पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुनैना नंदा को मृत घोषित कर दिया। दीपिका को मिश्रिख सीएचसी रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार सुनैना नंदा कादीनगर स्थित सरोजनी सियाराम बाबूराम नंद इंटर कॉलेज में पढ़ाती थीं। दीपिका भी वहीं पढ़ाती हैं। सोमवार को दोनों कॉलेज से घर लौट रही थीं। सुनैना के पति देवेंद्र सभासद हैं। घटना के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उनके घर जाकर शोक जताया। कॉलेज में खबर पहुंचते ही वहां भी शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें