रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेउसा इलाके के बसंतापुर निवासी सोनू पांडेय (20) क्षेत्र के ही मारूबेहड़ स्थित मकान में मेडिकल स्टोर खोले था।
सोनू 16 जनवरी की रात मारूबेहड़ मकान में अकेले था। पत्नी को जिद कर मायके भेज दिया था। सुबह जब पत्नी पहुंची तो अंदर सोनू की हालत नाजुक देख दंग रह गई। उसने परिवारीजन को सूचना देकर उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसकी पत्नी पर आरोप लगाए हैं। इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।