फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 02 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विजय शुक्ल
विज्ञापन
रेउसा। रेउसा-तंबौर मार्ग पर मंगलवार देर रात गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस को मौके से हेलमेट नहीं मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भिठौली के मजरा लोखरिहा पुरवा निवासी विजय शुक्ल (35) मंगलवार को लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल करौंहा गांव गए थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नई खेर पुलिया के पास तंबौर की ओर जा रही गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। बुधवार को परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें