फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक जहरखुरानी का शिकार, नकदी व मोबाइल किया पार

Sun, 17 Nov 2024 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। हरियाणा से मजदूरी कर लौट रहा युवक बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानों ने मोबाइल व नकदी पार कर दी। कस्बा निवासी अटल चौहान (19) हरियाणा स्थित एक प्राइवेट फैक्टरी में मजदूरी करता है। शु्क्रवार दोपहर तीन बजे वह हरियाणा से सीतापुर मुख्यालय आने के लिए बस पर सवार हुआ।
विज्ञापन

अटल ने बताया कि शाहजहांपुर के बाद दो लोग बस में आए। बगल की सीट पर बैठ गए। बातचीत के दौरान प्रसाद की बात कहते हुए दोनों ने मिठाई खिला दी। प्रसाद खाते ही उसे नींद आ गई। शनिवार शाम जब बस सीतापुर पहुंची तो सारी सवारियां उतर चुकीं थीं। अटल ने बताया कि परिचालक ने उठाया। सिर काफी भारी था। पता चला कि वह रास्ते भर सोता रहा।
अटल ने बताया कि जब जेब चेक की तो 10 हजार 500 रुपये व मोबाइल नदारद मिला। दूसरे के फोन से परिजनों को जानकारी दी। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए उसे अपने घर ले गए। उसकी तबीयत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें