फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 13 Feb 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झरेेखापुर (सीतापुर)। हरगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

निगोहा गांव निवासी अशोक (40) किसी काम से हरगांव की ओर जा रहा था। सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर सरैंया राह गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे अशोक के सर में गंभीर चोट लग गई। चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें