बिहार के दरभंगा जिले के कुसेसर थाना क्षेत्र के ग्राम तगछा निवासी संजीत कुमार (28) मजदूरी करने पंजाब गया था। ढाई महीने काम करने के बाद वह जनसेवा एक्सप्रेेस से वापस घर जा रहा था।
ट्रेन के सीतापुर से गुजरते समय वह नीचे गिर गया। उधर, कुछ देर बाद जब रेलवे पुलिस के जवान पटरियों को देख रहे थे, तभी उन्हें संजीत घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
होश में आने पर संजीत ने बताया कि जिस बोगी में वह था उसमें भीड़ बहुत थी, हवा के चक्कर में वह गेट पर आकर बैठ गया। इसी बीच एक झोंका लगा और वह ट्रेन से गिर गया।