फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन गंभीर

Sun, 18 Jan 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग। कमलापुर में बिसवां-सिधौली मार्ग पर भरथापुर के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कसमंडा में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


भदेशिया गांव निवासी पवन मौर्य (18), अपने भांजे नितिन मौर्य (15) के साथ भांजी रितू मौर्य (18) को अटरिया के धरावां गांव छोड़ने जा रहे थे। भरथापुर के पास सिधौली की ओर से संदना के शाहपुर गांव निवासी रामू यादव (28) बाइक से मास्टरबाग की ओर जा रहे थे। दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। इस वजह से सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। घायल रितू व नितिन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रामू यादव का सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों बाइकें कब्जे में ले ली हैं। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें