फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रेमी संग मिलकर मफलर से गला दबाकर की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। लखनऊ के नगराम स्थित करोरा गांव निवासी राजू (32) की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दावा है कि पत्नी ने अपने प्रेमी चौधरी मोहम्मद तफ्जील व उसके दोस्त आनंद के साथ मिलकर राजू के ही मफलर से उसका गला घोंट दिया था। शनिवार को पुलिस की पूछताछ में आरोपी पप्पी ने इसका खुलासा किया। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


करोरा निवासी राजू का शव बृहस्पतिवार देर रात कमलापुर के कुंवरपुर में नेशनल हाईवे के किनारे पड़ा मिला था। राजू की पत्नी पप्पी ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पति के साथ खैराबाद में एक चिकित्सक को दिखाने गई थी। लौटते समय मार्ग दुर्घटना में राजू की मौत हुई है। पप्पी के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला था। इस पर छोटे भाई राहुल कुमार का शक गहरा हो गया। राहुल ने भाभी पप्पी, उसके प्रेमी अंबुरपुर निवासी चौधरी मोहम्मद तफ्जील और उसके दोस्त चौबेपुर के आनंद के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पप्पी से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

आठ वर्ष से थी नजदीकियां
पुलिस को पप्पी ने बताया कि वर्ष 2017 में उसके गांव के नजदीक स्थित चौबेपुर में चौधरी मोहम्मद तफ्जील ने एक क्लीनिक खोला। चौधरी मोहम्मद तफ्जील एक झोलाछाप है। इस क्लीनिक पर वह अक्सर दवा लेने जाती थी। दोनों में अच्छी बातचीत होने लगी। वर्ष 2019 से उसकी तफ्जील से नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद वर्ष 2025 में लखनऊ निवासी राजू से उसकी शादी हो गई। शादी के बाद भी पप्पी और तफ्जील में बातें होती रहती थीं। पप्पी अक्सर बीमारी का बहाना करके मायके आ जाती और अपने प्रेमी से मिलती थी। कई बार पप्पी के देवर राहुल ने उसे तफ्जील से फोन पर बात करते भी पकड़ लिया था।
विज्ञापन


पहले सिर पर किया डंडे से वार, फिर मफलर से दबाया गला
पप्पी ने बताया कि उसने अपने पति राजू की हत्या की साजिश काफी पहले ही रच ली थी। साजिश के तहत उसने अपने पति राजू से खिचड़ी पर मायके चलने को कहा। इसके बाद मायके आकर पेट में दर्द की शिकायत की। पप्पी राजू को बाइक अपने साथ प्रेमी तफ्जील की क्लीनिक पर ले गई। वहां उसके पति ने तफ्जील से पूछा कि बार-बार पप्पी के पेट में दर्द क्यों होता रहता है। इस पर तफ्जील ने कहा कि उसके एक परिचित का अल्ट्रासाउंड केंद्र है। वहां चलकर जांच करानी पड़ेगी। इसके बाद ही बीमारी की जड़ का पता चलेगा। इस पर राजू अपनी पत्नी पप्पी, तफ्जील और तफ्जील के दोस्त आनंद के साथ खैराबाद पहुंचा। रास्ते में एक जगह पप्पी ने रुकने को कहा। इस पर राजू ने बाइक रोक दी। इसके बाद पप्पी, तफ्जील और आनंद ने राजू के सिर पर डंडे से वार कर दिया। उसके लहूलुहान होकर गिरते ही तीनों आरोपियों ने राजू के मफलर से ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मार्ग दुर्घटना का नाटक किया। हालांकि राजू के भाई राहुल ने शक के आधार पर तहरीर देकर आरोपियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में पप्पी ने सारे राज खोल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें