फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से दूर होते रोग

Wed, 24 Jun 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित योग करने से शरीर चुस्त-दुरुस्त व फुर्तीला रहता है। संयमित जीवन शैली के साथ नियमित योग करने से विभिन्न प्रकार के असाध्य रोगों का समूल नाश होता है।
विज्ञापन


योग ऐसी विधा है जिसमें बिना धन खर्च किये लाभ प्राप्त किया जा सकता है। यह बात पतंजलि योग संस्थान के योग शिक्षक रमेश श्रीवास्तव ने कही।

नेता सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित योग शिविर में उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह पांच बजे से छ: बजे तक योग की विभिन्न प्रकार की उपयोगी जानकारी दी जा रही है।

प्रात: कालीन योग शिक्षा के दौरान दर्जनों लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योग शिविर में भाग लेने की अपील की। कहा कि आज मधुमेह का कुप्रभाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग कि मंडूक आसन क्रिया के द्वारा लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसी प्रकार अन्य असाध्य रोगों का सफल इलाज योग के माध्यम से संभव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें