फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों में मिली खराब चीनी

Sun, 18 Sep 2016 11:26 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
sdf
विज्ञापन
खैराबाद विकास खंड क्षेत्र में गोदाम से कोटे को खराब चीनी देने के मामले को एसडीएम सदर ने बेहद गंभीरता से लिया। शिकायत के आधार पर एसडीएम दीपेंद्र यादव ने दो गोदामों को चेक किया। इनमें चीनी खराब हालत में मिली।
विज्ञापन


इसे लेकर एसडीएम ने आपूर्ति विभाग के अफसरों को कार्रवाई के लिए लिखा है। वहीं परसेंडी गोदाम की जांच न हो पाने को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम सदर दीपेंद्र यादव से खैराबाद क्षेत्र के ग्राम गंगापुर उल्फतराय के एक व्यक्ति ने शिकायत की, कि कोटे से खराब व पीले रंग की चीनी मिल रही है।

शिकायतकर्ता ने चीनी का फोटो भी व्हाटसऐप से एसडीएम सदर को भेजा। इस शिकायत पर एसडीएम ने क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक को कोटे पर भेज जांच को कहा। जांच को गए पूर्ति निरीक्षक ने जांच के दौरान चीनी की हालत खराब पाई। जांच अधिकारी को कोटेदार ने बताया कि उसे गोदाम से ही ऐसी चीनी सप्लाई की गई है।
विज्ञापन


कोटेदार की इस बात को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अकबरपुर के निकट स्थित आपूर्ति विभाग के गोदाम पर पहुंचे। यहां पर खैराबाद व ऐलिया के गोदामों में लगे राशन की जांच की। जांच के दौरान मिला कि यहां पर लगी चीनी वास्तव में पीली है। इस चीनी को इस माह तो कोटेदारों को दिया गया, वहीं बीते महीने भी इसी तरह की चीनी को कोटेदारों को सप्लाई की गई थी।

इस पर एसडीएम ने जांच रिपोर्ट तैयार करते हुए पूर्ति विभाग के अफसरों को कार्रवाई के लिए लिखा है। वहीं करीब मौजूद परसेंडी के गोदाम को जब एसडीएम ने चेक करना चाहा, तब उसका ताला बंद मिला। गोदाम प्रभारी नदारद था। उससे संपर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। नतीजा उस गोदाम का निरीक्षण नहीं हो सका।

वहीं गोदाम के बाहर लगे बोर्ड पर भी खामियां थीं। जिस पर गोदाम में रखे स्टाक का ब्योरा दर्ज नहीं था। इस बात को लेकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। जिम्मेदारों को सोमवार को इस गोदाम के माल की जांच व स्टाक का सत्यापन करने को कहा है। एसडीएम ने पूर्ति विभाग को निर्देशित करने के साथ अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें