फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वेतन कटौती से नाराज कर्मचारियों का हंगामा

Fri, 14 Nov 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवर गड्डी। वेतन काटे जाने से नाराज मऊ स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कार्यरत कर्मियों ने बृहस्पतिवार को एडमिन ब्लाॅक का घेराव कर कर धरना-प्रदर्शन किया। निदेशक द्वारा वेतन कटौती वापस लेने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

अटरिया क्षेत्र के हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अस्पताल के वार्डकर्मी, वार्ड आया, स्वीपर, महिला कर्मचारी व नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने बताया कि बिना कोई कारण बताए उनका वेतन काट दिया गया तथा कार्य करने की समय सीमा में भी बदलाव कर दिया गया। इससे नाराज कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। हिंद अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर कर्मियों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें