फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर 885 प्रधानाध्यापकों नोटिस

Fri, 14 Nov 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डिजिटल छात्र उपस्थिति पंजिका का प्रयोग करने में प्रधानाध्यापक लापरवाही बरत रहे हैं। बीएसए द्वारा की गई समीक्षा में उजागर हुआ कि 19 विकासखंड के 885 विद्यालयों में डिजिटल हाजिरी शून्य है। इस पर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

चेताया गया कि दो दिन में शत प्रतिशत ऑनलाइन हाजिरी न होने पर संंबंधित के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई तय होगी। परिषदीय विद्यालयों में 12 डिजिटल पंजिकाएं चल रही है। इसमें डिजिटल छात्र उपस्थिति पंजिका पर विशेष तौर से जोर दिया जा रहा है। शासन ने हर हालत में इसके शत प्रतिशत अनुपालन का निर्देश दिया है। बीएसए ने दो दिन पहले इस कार्य की समीक्षा बैठक की थी।
इसमें उजागर हुआ कि कई बार निर्देशित करने के बावजूद ऑनलाइन हाजिरी नहीं चढ़ाई जा रही है। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए सभी प्रधानाध्यापकों को दो दिनों में काम काज में सुधार लाने की चेतावनी दी है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि जल्द ही फिर से इस कार्य समीक्षा कर निर्देशों का पालन न करने वाले प्रधानाध्यापकों पर दंडात्मक कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें