फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में नदी में मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को घर से लापता एक मजदूूर का शव शुक्रवार को नदी में उतराता पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इलाके के लालपुर बाजार निवासी लोमस (35) गुरुवार देर शाम घर से निकला था। शुक्रवार सुबह उसका शव कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर बाजार के निकट घाघरिया नदी में उतराया हुआ पाया गया। सूचना पर नदी के किनारे भारी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए। नदी में शव मिलने की जानकारी मिलते ही पीआरडी जवान अशर्फीलाल ने पानी में उतरकर शव को बाहर निकाला।
लोमस किराये की ठेलिया चलाकर घर का खर्च चलाता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें