फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 40 महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर बनाएंगे स्वावलंबी

Sat, 08 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
प्र​शिक्षण में महिलाएं।
विज्ञापन
हरगांव। क्षेत्र स्थित अवध चीनी मिल की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को चीनी मिल के भनवापुर फार्म पर कृषि सखी सिलाई केंद्र के तृतीय बैच का शुभारंभ हुआ। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की 40 किशोरियों और महिलाओं का चयन किया गया है। इन्हें सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

मिल के अधिशासी अध्यक्ष ए.के. दीक्षित ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना देश का समुचित विकास संभव नहीं है। महिलाओं के आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने से वे परिवार की जिम्मेदारियों में पुरुषों के साथ बराबरी से योगदान दे सकेंगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग ग्रामीण परिवेश से आई महिलाओं के साथ प्रशिक्षण लेने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर मिल प्रबंधन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लिया था। इसी के तहत अब तक 80 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के दौरान कंप्यूटर शिक्षा भी दी गई है। केंद्र को मिल प्रबंधन की ओर से 10 सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रंजना दीक्षित, अधिशासी उपाध्यक्ष विवेक तिवारी, अधिशासी उपाध्यक्ष (गन्ना) केपी सिंह, प्रमोद मेंहदियान, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें