फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। थानाक्षेत्र के कमईपुर मजरा क्योटीकला निवासी मनोज कुमार की पत्नी विमला देवी (32) की हालत गुरुवार रात अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन

घरवाले उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने विवाहिता के विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका व्यक्त करते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल ले जाने के बजाय घर लिए चले गए। मृतका के भाई राजकिशोर निवासी निबौरी थाना लहरपुर ने बताया कि उसके पहुंचने पर उसकी बहन मृत अवस्था में मिली।
संदिग्ध हालात देखते हुए राज किशोर ने बहन के ससुरालीजलों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए स्थितियां स्पष्ट करने के मकसद से शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें