फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर के अंदर पड़ा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Tue, 12 May 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। निपानिया माफी गांव निवासी सरस्वती (35) का शव मंगलवार को घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के भाई संजय ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार 10 वर्ष पूर्व सरस्वती का अवध बिहारी से विवाह हुआ था। मंगलवार को सरस्वती कमरे में कुछ काम कर रहीं थी। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने कमरे में झांका तो सरस्वती मृत अवस्था में मिलीं। मृतका के भाई संजय के अनुसार उनकी बहन के गले पर निशान मिले हैं। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। हाल ही में सरस्वती की नंद का विवाह हुआ था। बताया कि सरस्वती के तीन बच्चे हैं।
इंस्पेक्टर राम राघव सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें